No title

यहां हत्या हो गई है जल्दी आइए ...

संवाददाता | नवेगांवबांध (गोंदिया)

'यहां हत्या हो गई है जल्दी आइए' ऐसी गलत जानकारी डायल 112 इस आपातकालीन प्रतिसाद प्रणाली पर देकर पुलिस को गुमराह करने वाले युवक के खिलाफ नवेगांवबांध पुलिस ने बीएनएस की धारा 217 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी का नाम माऊली मोहल्ला नवेगांवबांध निवासी नंदकुमार श्यामराव उईके (36) बताया गया है। है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार 22 जुलाई की रात लगभग 8.20 बजे के दौरान डायल 112 पर एक युवक ने हत्या होने की जानकारी दी। मामला गंभीर होने के कारण नवेगांवबांध घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन वहां हत्या जैसी कोई भी घटना घटित नहीं होने की बात जांच के दौरान सामने आयी। जांच के अंत में संबंधित युवक द्वारा बेवजह गुमराह करने वाली गलत जानकारी पुलिस को दिए जाने की बात स्पष्ट हो गई। सार्वजनिक आपातकालीन सेवा का गलत उपयोग कर पुलिस मशीनरी का मूल्यवान समय बर्बाद करने के मामले में उसके खिलाफ नवेगांवबांध पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई सहायक पुलिस निरीक्षक अजित पाटील के मार्गदर्शन में की जा रही है। पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल
गलत जानकारी देकर पुलिस को दौड़ाया, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

 *गलत जानकारी देकर गुमराह न करें: डायल 112 यह टोल फ्री* 

सेवा नागरिकों की आपातकालीन मदद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रणाली पर झुठी, गुमराह करने वाली अथवा गलत जानकारी देना यह कानूनन दंडनीय अपराध है। इस तरह की घटनाओं के कारण प्रत्यक्ष में जरूरतमंद नागरिकों को मदद मिलने में विलंब हो सकता है। नागरिकों को केवल वास्तविक आपातकालीन स्थिती में ही डायल 112 प्रणाली का उपयोग करना चाहिए।

अजित पाटील, थानेदार, नवेगांवबांध

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post