प्रतिनिधि गोंदिया । 16 जुलाई 2026
गोंदिया जिला परिषद के अंतर्गत सोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा और सामाजिक जिम्मेदारी का एक अनुठा उदाहरण पेश करते हुए महात्मे नेत्र रूग्णालय व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त नेत्र जांच शिविर में आंखों के मरीजों की नि:शुल्क जांच करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में स्थानीक प्रजातियांे के पौधों का रोपण भी किया है। इस अभिनव पहल से मरीजों की आँखों का इलाज तथा क्षेत्रवासियों को शुद्ध और स्वच्छ वातावरण का उपहार भी मिला है।
इस संदर्भ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनी की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है की महात्मे नेत्र रूग्णालय के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मोतियांबिंदु नेत्र जांच व शल्यक्रिया शिविर का आयाेजन गुरूवार 16 जुलाई को पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज रहांगडाले, पंस सदस्य किशोर पारधी, सरपंच हेमेश्वरी हरिणखेडे, वैद्यकीय अधिकारी डा. चांदेवार की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित किया गया था। शिविर में 130 आंखों से संबंधित मरीजों की नेत्र जांच की गई। जिनमे से 72 मरीजांे को नेत्र शल्यक्रिया के लिए चयन किया गया है। इसके अलावा असंक्रामक बीमारी अंतर्गत बीपी, शुगर की भी जांच की गई। इस दौरान पर्यावरण संवर्धन की जागरूकता बढाने के लिए स्थानीय प्रजातियों के पौधों का परिसर में रोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया गया है। इस अनोखे प्रयास की स्थानीय नागरिकों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्वस्थ्य शरीर के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वैद्यकीय अधिकारी डा. देव चांदेवार, डा. नितेश लांजेवार, स्वास्थ्य सहायक रवि पटले तथा सोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी-कर्मचारियों ने अथक प्रयास किया।
إرسال تعليق