सरकारी जमीन से कुंभार समाज को मिट्टी देने की मांग सारस एक्सप्रेस। गोंदिया

         सारस एक्सप्रेस। गोंदिया
मिट्टी के व्यवसाय पर ही कुंभार समाज निर्भर है। पारंपारिक व्यवसाय होने से शुन्य रॉयल्टी पर कुंभार समाज को मिट्टी के बर्तन तथा अन्य वस्तुएं बनाने के लिए मिट्टी उपलब्ध की जाती है। जिसे देखते हुए श्री संत गोरोबा कुंभार समाज सुधार समिति गोरेगांव घोटी की ओर से मांग की गई है की घोटी में स्थित सरकारी जमीन से मिट्टी के व्यवसाय के लिए अनुमति दी जाए। इस तरह का पत्र भी समाज की ओर से तहसीलदार गोरेगांव को दिया गया है। 
इस संदर्भ में बताया गया है की कुंभार समाज की ओर से पारंपारिक व्यवसाय के तहत मिट्टी के बर्तन, मूर्तियां तथा विभिन्न मिटिटयों से निर्मित वस्तुए बनाई जाती है। मिट्टी के व्यवसाय पर ही कुंभार समाज निर्भर है। पिछले देड सौ वर्षो से यह समाज गोरेगांव घोटी की सरकारी गुट क्रमांक 142/1 व 143/1 से मिट्टी ले रहे है। लेकिन बताया गया है की इस गुट पर सरकारी विभाग की इमारते तैयार की जा रही है। भविष्य में इस समाज को इस जमीन से मिट्टी मिलना मुश्किल हो जाएगा। जिसे देखते हुए इस सरकारी गुट से हमेशा के लिए मिट्टी उपलब्ध की जाए। इस तरह की मांग भी की गई है।  

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post