सारस एक्सप्रेस गोंदिया
गोंदिया/गोरेगांव:
गोरेगांव मार्ग पर बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हिरडामाली मिलटोली के बीच हुए इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में गोरेगांव निवासी पियूष बारेवार, सोनी निवासी मनोज कूरजेकर, विनय कोहरे बताया जा रहा है।
*मध्यरात्रि में हुआ हादसा*
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि के दौरान गोरेगांव मार्ग पर स्थित हिरडामाली मिलटोली इलाके में हुई। हादसा इतना भयानक था कि उपरोक्त वाहन के परखच्चे उड़ गए। जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
मृतकों में गोरेगांव और सोनी गांव के युवक शामिल
बताया जा रहा है कि मृतकों में दो लोग सोनी के रहने वाले थे, जबकि एक मृतक गोरेगांव का निवासी बताया जा रहा है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग आपस में परिचित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से ही दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Post a Comment