जंगली सुअर के हमले में सात किसान गंभीर रूप से घायल, मदद के लिए आगे आए पंचायत समिति पूर्व सभापति मनोज बोपचे सारस एक्सप्रेस गोंदिया

        सारस एक्सप्रेस गोंदिया
गोरेगांव तहसील के कलपाथरी , पालेवाड़ा  क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में काम कर रहे किसानों पर जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया। इस हिंसक हमले में करीब सात से आठ किसान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अचानक हुए इस हमले से खेतों में काम कर रहे अन्य मजदूरों और ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। इस घटना में प्रदीप दाजीबा राऊत उम्र 35,जितेंद्र गांवराने 30, शालू दीपक मेश्राम 23, कुसुम राखडे50, लालजी बागडे 45, धीरज बागडे22, राधेश्याम सिगो राऊत 45 निवासी कलपाथरी घायल हो गए। जिनमे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही गोरेगांव पंचायत समिति के पूर्व सभापति  मनोज बोपचे तुरंत एक्शन में आए। उन्होंने बिना समय गंवाए घटनास्थल और अस्पताल का रुख किया। पूर्व सभापति भोपाचे ने न केवल घायलों को तुरंत एम्बुलेंस और वाहनों के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, बल्कि डॉक्टरों से संपर्क कर उनके त्वरित इलाज की व्यवस्था भी कराई। इतना ही नहीं तो घायलों को 5 हजार रुपए की मदद भी की है। ग्रामीणों ने पूर्व सभापति मनोज बोपचे की इस संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना भी की है। फिलहाल सभी घायल किसानों का इलाज जारी है। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और वन विभाग से जंगली जानवरों के आतंक पर काबू पाने की मांग की जा रही है।
 *फिर एक और घटना में करंट से दिव्यांग की मृत्यु* 
गोरेगांव तहसील के नवाटोला में फिर एक दुखद घटना आज 29 जुलाई बुधवार को सामने आई है । बताया जा रहा है कि विद्युत करंट की चपेट में आ जाने से जन्म से ही दिव्यांग व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई मृतक का नाम चंद्रकुमार येडे उम्र 32 बताया जा रहा है । इस घटना की जानकारी मिलती है पूर्व सभापति मनोज बोपचे घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद की। विशेष उल्लेख यह  है कि मृतक की पत्नी भी दिव्यांग है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post