गोंदिया ।महाराष्ट्र
गोंदिया जिला अंतर्गत देवरी तहसील के भागी में हाल ही में अनधिकृत इमारत की स्लैब ढहने से मजदूर की मौत और अन्य मजदूरों के घायल होने की घटना सहित १८ अन्य मांगों को लेकर विभिन्न आदिवासी संघटनों द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को देवरी में भव्य जनाक्रोश मोर्चा निकाला।
मोर्चे में दूरदराज़ से हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हादसे में मृत मजदूर के परिवार तथा घायलों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उपविभागीय अधिकारी द्वारा काम रोकने के स्पष्ट आदेश दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका गया। इस मामले में जवाबदार तहसीलदार, पटवारी और ग्रामसेवक के विरुद्ध गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग भी मोर्चे के माध्यम से की गई।
मोर्चे में आदिवासी समाज की ओर से हादसे की निष्पक्ष जांच, पीड़ित परिवारों को न्याय तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सहित विभिन्न मांगें रखी गईं। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते देवरी में माहौल काफी गरमाया रहा। इस मोर्चे के आयोजकों में
गोंडवाना गोंड समाज संघटन, आदिवासी हलवा/हलबी समाज संघटन, पूर्व गोंड आदिवासी समाज संघटन, कंवर समाज संघटन, गोंड गोवारी कोया संघटन, आदिवासी कर्मचारी संघटन, नॅशनल आदिवासी पिपल्स फेडरेशन, गोंडवाना सेवा समिती उंदरी, राणी दुर्गावती सेवा समिती, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद व आदिवासी विद्यार्थी संघ रहें।
Post a Comment