गोरेगांव का वह गड्ढा और मिट्टी का ढेर दे रहा मौत को आमंत्रण- कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, संबंधित विभाग की लापरवाही उजागर सारस एक्सप्रेस। गोंदिया

        सारस एक्सप्रेस। गोंदिया 
गोरेगांव-ठाणा मार्ग पर संबंधित विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आयी है। सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे की मिट्टी को सड़क किनारे बड़ा ढेर लगा दिया गया है। इस ढेर पर सिमेंट के पाईप भी रखे गए है। पिछले दो माह से हटाया नहीं जाने से वाहन चालकों और राहगीरों के लिए हर समय दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। बुधवार और गुरूवार की मध्यरात्रि को ही एक बड़ा हादसा होने से गोरेगांव और सोनी के तीन युवकों की दर्दनाक मौत होने की घटना से दोनों ग्रामों में मातम छाया हुआ है और ऐसे में फिर से इसी ग्राम के मार्ग पर हादसे का खतरा बना हुआ है। 
बता दें कि गोरेगांव-सोनी ठाणा मार्ग किनारे गोरेगांव के सड़क किनारे एक बड़ा गड्ढा महावितरण विभाग की ओर से खोदा गया है। इस गड्ढे से मिट्टी और सिमेंट के पाईप सड़क किनारे ही ढेर कर रखा गया है। पिछले दो माह से अधिक का कालावधी भी बीत जाने के बावजूद भी सड़क किनारे लगा ढेर हटाया नहीं गया और ना ही खोदे गए गहरे गड्ढे को बुझाया गया। जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकडों वाहनों और नागरिकों की आवाजाही लगी रहती है। तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, पंचायत समिति, ग्रामीण अस्पताल, कृषि विभाग तथा अन्य मुख्य स्थानों को जोड़ने वाला यह मार्ग बेहद व्यस्त रहता है। सड़क किनारे पड़े इस मिट्टी के ढेर की वजह से रास्ता सकरा हो गया है। विशेषकर रात के समय इस मार्ग पर अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को यह ढेर दिखाई नहीं देता। जिससे दुपहिया वाहनों के फिसलने और बड़े हादसों की आशंका बढ़ गई है। इसके बावजूद भी विभाग इस ओर अनदेखी कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों का आरोप है कि काम खत्म होने के बाद संबंधित विभाग ने इस मलबे को हटाने की जरूरत नहीं समझी। इसे लेकर जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। 

नगर सेवक अगड़े का क्या है कहना 
महावितरण विभाग की ओर से केबल के लिए सड़क किनारे गड्ढा खोदकर मार्ग किनारे ही मिट्टी का ढेर रखा गया है। जिसे हटाने के लिए विभाग के अधिकारियों को बताया गया है। 
- रघुपती अगडे, नगरसेवक, नपं गोरेगांव 
--------------------------------------------------------

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post