गडचिरोली पुलिस दल के पुलिस वाहन की चपेट में महिला की मौत, पति समेत दो वर्ष का बालक गंभीर सारस एक्सप्रेस। गोंदिया

      सारस एक्सप्रेस। गोंदिया 
गोरेगांव तहसील के मुंडीपार-गराडा फाटे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक पुलिस वाहन की चपेट में आने से दुपहिया वाहन पर सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में महिला के पति व उनका दो वर्षिय पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में शोक की लहर छा गई, वहीं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग काे लेकर कुछ देर तक शव को पोस्टमार्टम प्रक्रिया नहीं कराने के लिए रोक दिया था, लेकिन जनप्रतिनिधि व पुलिस प्रशासन की चर्चा के बाद तनाव के माहौल को शांत किया गया। यह घटना सोमवार 2 नवंबर को सुबह 8.30 बजे के दौरान घटित हुई है। मृतक का नाम जांभुलपानी निवासी गीता मनोहर राऊत (52) बताया गया है। वहीं घायलों के नाम मनोहर बुदा राऊत (55) व धुर्व सोमेश्वर राऊत (3) बताया गया है। मृतक के परिवार को जिला पुलिस प्रशासन की ओर से प्रतिमाह 10 हजार रूपए आर्थिक मदद देने की बात कहीं गई, तब कहीं मामला शांत हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार गोरेगांव पुलिस थानांतर्गत जांभुलपानी निवासी मनोहर राऊत यह अपनी दुपहिया वाहन क्र. एमएच-35/व्ही-8249 पर बिठाकर अपनी पत्नी गीता तथा पोते धुर्व को गोरेगांव की ओर जा रहा था। बताया गया है कि धुर्व का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण उसे गोरेगांव के अस्पताल में उपचार के लिए ले जा रहे थे कि इसी दौरान गडचिरोली पुलिस दल के राज्य राखीव पुलिस दल बल क्र. 13 वड़सा-गडचिरोली का वाहन क्र. एमएच-31/डी-20241 गोंदिया की ओर जा रहा था कि दुपहिया को पिछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दुपहिया वाहन पर पिछे बैठी गीता की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश निर्माण हो गया और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा नहीं दिया जाता तब तक पोस्टमार्टम के लिए शव को ले जाया नहीं जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार को प्रतिमाह 10 हजार रूपए आर्थिक मदद किए जाने की बात कहीं। तब कहीं मामला शांत हुआ। गोरेगांव पुलिस थाने में पुलिस वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। 
👉प्रतिमाह मिलेंगे 10 हजार  
जिला परिषद के लोक निर्माण सभापति डा. लक्ष्मण भगत, पंस उपसभापति रामेश्वर महारवाड़े,  जिप सदस्य ससेंद्र भगत, पूर्व पंचायत समिति सभापति मनोज बोपचे, भाजपा तहसील सचिव आनंद चन्द्रिकापुरे, जांभुलपानी  के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बोपचे और पुलिस प्रशासन के उपविभागीय पुलिस अधिकारी नंदिनी चानपुरकर, गोरेगांव पुलिस थाना के पुलिस निरीक्षक वैशाली ढाले तथा गडचिरोली जिले के राज्य राखीव पुलिस दल के वरिष्ठ अधिकारीयों के बीच इस विषय पर एक महत्वपूर्ण चर्चा होकर मध्यस्थता हुई। तनाव को शांत करने और पीड़ित परिवार को सात्वना देने पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए पीड़ित परिवार के मुखिया को एसपीओ योजना के तहत प्रतिमाह 10 हजार रूपए की मदद की जाएगी। पुलिस आगे की कार्रवाई एवं दुर्घटना की जांच कर रही है। 
------------------------------------------------

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post