जिले के 437 एनएचएम के कर्मीयों का होगा अधिसंख्य पदों पर समायोजन - नियमित पदों पर नहीं होने से खुशियों के साथ नाराजगी सारस एक्सप्रेस नेटवर्क। गोंदिया

     सारस एक्सप्रेस नेटवर्क। गोंदिया 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान अर्थात एनएचएम के तहत पिछले 15 से 20 वर्षों से सेवा दे रहे अस्थायी कर्मचारियों के लिए शासन ने एक परिपत्रक जारी किया है। बताया गया है कि 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले संविदा कर्मचारियों को अधिसंख्य पदों पर समायोजन किया जाएगा। इस तरह का परिपत्रक जारी होते ही गोंदिया जिले के 437 पात्रताधारक संविदा कर्मचारियों में खुशियां तो देखी जा रही है, लेकिन उनमें नाराजगी भी देखी जा रही है। बताया गया है कि अधिसंख्य पदों पर उनकी नियुक्ती होने से पात्रताधारक कर्मियों की पदोन्नती नहीं होगी। इतना ही नहीं तो सेवानिवृत्ती के बाद यह पद नष्ट हो जाएंगे। 
बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत हजारों कर्मचारी स्वास्थ्य सेवा दे रहे है। एनएचएम कर्मियों के भरोसे पर ही अधिकांश स्वास्थ्य विभाग की सेवा निर्भर है। लेकिन शासन की ओर से उन्हे अल्प मानधन पर काम कराया जा रहा है, जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित कर्मचारियों के पद वहीं है। लेकिन उन्हे सरकारी योजनाओं का लाभ तथा वेतन का 4 गुना लाभ दिया जाता है। पिछले कई वर्षों से एनएचएम कर्मियों द्वारा मांग की जा रही थी कि एनएचएम कर्मियों को सरकारी सेवा में शामिल किया जाए। वहीं यह भी मांग रखी गई थी कि समान काम समान वेतन लेकिन शासन ने न तो सरकारी सेवा के स्थायी पदों में शामिल किया है ना ही समान काम, समान वेतन को मंजूरी दी है। शासन ने एक परिपत्रक जारी किया है कि जिन कर्मियों को 10 वर्ष से अधिक की सेवा पूर्ण हुई है। ऐसे कर्मियों को अधिसंख्य पदों पर समायोजन किया जाएगा। इस परिपत्रक से पात्रताधारक कर्मियों में खुशी तो छाई है, लेकिन इनमें मायुसी भी देखी जा रही है। कर्मियों की मांग है कि उन्हे स्थायी पदों पर नियुक्त किया जाए। गोंदिया जिले के 437 संविदा कर्मचारी पात्र होकर इस परिपत्रक के तहत अधिसंख्य पदों पर उनका समायोजन किया जा रहा है, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post