गोंदिया: बांध तालाब परिसर में घूमने गए सेवानिवृत्त शिक्षक पर जानलेवा हमला, सोने के आभूषण लूटेसारस एक्सप्रेस गोंदिया

       सारस एक्सप्रेस गोंदिया 
रामनगर पुलिस थाना अंतर्गत मिली जानकारी के अनुसार, एक सेवानिवृत्त शिक्षक रोज की तरह आज दिनांक 23 जुलाई गुरुवार को सुबह के समय टहलने के लिए तालाब परिसर गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात  ने उन पर अचानक धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बदमाश ने शिक्षक के सिर पर गंभीर वार किए।
हमले के बाद जब शिक्षक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े, तो आरोपी ने उनके गले से सोने की कीमती चेन , ब्रेसलेट, अंगूठी जबरन खींच ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा।
जब घटना का पता चला, तो तुरंत घायल शिक्षक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। 
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस घटना से परिसर के नागरिकों में डर का माहौल है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post