सारस एक्सप्रेस गोंदिया:17 जुलाई 2026
महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के घनी आबादी वाले गणेश नगर इलाके में गुरुवार की रात 16 जुलाई को
अचानक एक विशाल जंगली भालू घुस आया। रिहायशी इलाके में भालू को सरेआम घूमते देख स्थानीय नागरिकों में हड़कंप मच गया ।
स्थानीयो ने तुरंत मोबाइल से इसका वीडियो बनाया और इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की त्वरित बचाव टीम (Rescue Team) दलबल के साथ मौके पर पहुंच चुकी है। समाचार लिखे जाने तक भालू का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था
إرسال تعليق