राकापा के नेता सोमेश रहांगडाले ने पालक मंत्री इंद्रनील नाइक को सौंपा ज्ञापनगोरेगांव तहसील की अनेक समस्याओं का करे निराकरण सारस एक्सप्रेस गोरेगांव ।गोंदिया.

  सारस एक्सप्रेस गोरेगांव ।गोंदिया. 
गोरेगांव तहसील अंतर्गत ग्राम बबई में लगभग 80 प्रतिशत लोगों के घरो में स्मार्ट विद्युत मीटर लगाए गए हैं। जिससे ग्राहकों को 40 प्रतिशत से अधिक विद्युत बिल आ रहा है। उक्त स्मार्ट मीटरों को बदलकर सादे मीटर लगाने की मांग पूर्व सरपंच सोमेश भगतसिंग रहांगडाले ने पालकमंत्री इंद्रनील नाईक को ज्ञापन सौंपकर की है। पूर्व पालकमंत्री राजकुमार बडोले एवं कार्यकारी अभियंता को भी इस विषय से अवगत कराया गया है। इसके अलावा सोमेश रहांगडाले ने गोरेगांव तहसील में लाभार्थियों को श्रावण बाल, वृद्धावस्था और संजय गांधी निराधार योजना में शिथिलता की मांग की है। जिसमे बीपीएल धारक पर किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र की कोई शर्त नहीं होनी चाहिए, यदि लाभार्थी के नाम पर 2 एकड़ से अधिक का खेत है और उसमें 1 से अधिक व्यक्ति का नाम है, तो उसे 21 हजार रुपये की आय सीमा में रखा जाना चाहिए, लाभार्थी के लिए अपने आवासीय मकान के मूल्य का आकलन करना गलत है, श्रावण बाल योजना में, यदि आयु प्रमाण पत्र में यह दर्शाया गया है कि व्यक्ति ने 65 वर्ष पूरे कर लिए हैं, लेकिन आधार कार्ड में गलत तिथि दर्ज है, तो इसे अंतिम नहीं माना जाना चाहिए आदि विषय का समावेश है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post