सारस एक्सप्रेस गोंदिया
न्यू नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य के उमरझरी गेट पर ड्यूटी के दौरान भालू के अचानक हुए हमले में वनरक्षक शामू शरणागत की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से वन विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शामू शरणागत रोज़ की तरह उमरझरी गेट पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शामू शरणागत के आकस्मिक निधन पर वन विभाग ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अधिकारियों ने कहा कि शोक संतप्त परिवार को विभाग की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है तथा वन क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की जा रही है।
Post a Comment