एक पाव चिकन को लेकर पिता की हत्या सारस एक्स्प्रेस नेटवर्क| पुलगांव

. सारस एक्स्प्रेस नेटवर्क| पुलगांव
 समीपस्थ विरूल आकाजी गांव में तान्हा पोला के दिन पिता परमेश्वर चौधरी ने सिर्फ 1 पाव चिकन लाने से पुत्र गुस्सा हो गया। चिकन के विवाद में पुत्र और उसके मित्र ने परमेश्वर की हत्या कर दी थी। पुलगांव पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार पुलगांव न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश ने 15 सितंबर तक पुलिस रिमांड दिया है। तान्हा पोले के दिन सिर्फ एक पाव चिकन लाने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में बेटे प्रणेश परमेश्वर चौधरी (30), निवासी रसुलाबाद ने पिता परमेश्वर बाबूराव चौधरी (52) को मौत के घाट उतार दिया। घटना सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस घटना के
बाद से वीरुल आकाजी गांव में शोक माहौल बना है। मृतक की पत्नी चंद्रा परमेश्वर चौधरी (50) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार तान्हा पोला के उत्सव के दौरान सिर्फ एक पाव चिकन लाने को लेकर पिता-पुत्र के बीच देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। हमले के बाद परमेश्वर चौधरी की हालत गंभीर हो गई और उनकी मृत्यु हो गई। उनका शव घर के बाहर खून से लथपथ अवस्था में मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलगांव के अस्पताल भेज दिया। र शनिवार को परमेश्वर के शव को पोस्टमार्टम कर परिवारजनों को सौंपा गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post