सारस एक्सप्रेस गोंदिया
मौसम विज्ञान विभाग के नागपुर प्रादेशिक मौसम केंद्र ने 23 सितंबर को अगले 5 दिनों के लिए विदर्भ के जिलों के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की है उसके अनुसार गोंदिया जिले में 24 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना के साथ एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जना, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 25 सितंबर को जिले में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जना, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Post a Comment