आमगांव पुलिस ने गुम हुए 18 मोबाईल को खोजा सारस एक्सप्रेस नेटवर्क गोंदिया

  सारस एक्सप्रेस नेटवर्क गोंदिया
इन दिनों मोबाईल गुम होना और चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही है। मोबाईल गुम होने पर पुलिस के सामने खोजने के लिए चुनौती बन जाती है। लेकिन तकनिकी प्रणाली का उपयोग करते हुए आमगांव पुलिस ने पिछले 4 महिनाें में गुम हुए 18 मोबाईल को खोजने में सफलता अर्जित की है। बताया गया है कि जिनके मोबाईल गुम हुए है, उन्हे 23 अक्टूबर को लौटा दिया गया है। मोबाईल हाथ में मिलते ही संबंधित शिकायतकर्ताओं के चेहरों पर खुशियां झलक उठी। 
इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि आमगांव पुलिस थानांतर्गत पिछले 4 महिनों में अनेक मोबाईल गुम होने की शिकायते संबंधित शिकायतकर्ताओं ने दर्ज कराई थी। गुम हुए मोबाईल को खोजने के लिए आमगांव पुलिस ने विशेष तकनिकी का उपयोग कर खाेज अभियान चलाया। बताया गया कि पिछले चार माह में गुम हुए 18 मोबाईल खोजकर संबंधित मोबाईल धारकों को लौटा दिए गए है। पुलिस के अनुसार इन सभी मोबाईल की कीमत 2 लाख 30 हजार रूपए है। जो सभी असली मोबाईल मालिकों को सौंप दिए गए है। यह खोज अभियान पुलिस अधिक्षक गोरख भामरे, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक अभय डोंगरे के निर्देशों के अनुसार उपविभागीय पुलिस अधिकारी नंदिनी चानपुरकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक नीलकंठ कुकडे, क्राईम ब्रांच के पुलिस हवलदार असीम मनियार, पुलिस सिपाई चेतन शेंडे, अजय पटले, मिलनसिंग मंजुटे ने सफल कार्रवाई की।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post