सारस एक्सप्रेस गोंदिया
गोरेगाव (गोंदिया): पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुएगोरेगांव तहसील के पिंडकेपार ग्राम में एक अनोखी हरित क्रांति की शुरुआत होने जा रही है। विबी जी राम जी योजना के तहत गाँव की बंजर और अनुपयोगी मानी जाने वाली जमीन पर अब एक विशाल विभिन्न प्रजाति के पौधों के साथ अमराई (आम का बगीचा) तैयार की जा रही है, इसके अलावा सड़क के दोनों बाजू में विभिन्न पौधों का रोपण किया जाएगा। इस तरह कुल लगभग जहाँ 2000 पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा बनाया जाएगा। जिसका संवर्धन वि बी जी राम जी योजना से किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना से न सिर्फ पर्यावरण को नया जीवन मिलेगा, बल्कि आने वाले समय में यह गाँव की समृद्धि का नया जरिया भी बनेगी। पौधारोपण की शुरूआत गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत के सरपंच योगिता सहारे, उपसरपंच भरत घासले, ग्राम पंचायत अधिकारी रीना राउत, ग्राम पंचायत सदस्य नीलकंठ बिसेन, चन्द्रकिशोर पटले, सुनील सोनवाने, मंगला पटले, रेखा रहांगडाले,कंचना सहारे, रूपा लटयें, कला चौधरी, राजकुमार साखरे, प्रशांत साखरे, रवींद्र साखरे, राजेश चुलपार आदि ने पौधा रोपण किया।
*उजाड़ जमीन बनेगी नंदनवन*
पिंडकेपार ग्राम के इस बंजर भूखंड पर सालों से कोई पैदावार नहीं हो रही थी। लेकिन ग्रामीणों और ग्राम पंचायत प्रशासन के साझा प्रयासों से अब इस सूखी जमीन की तकदीर बदलने वाली है। अमराई तैयार करने के लिए गड्ढे खोदने का काम शुरू कर दिया गया है। वही पिंडकेपार से लेकर कनारटोला मार्ग के दोनों किनारे पौधों का रोपण किया जा रहा है। इस प्रकार लगभग 2000 पौधों के रोपण के साथ ही इस पूरे इलाके की तस्वीर बदल जाएगी।
*पर्यावरण सुधार के साथ रोजगार के अवसर*
लगभग 2000 पेड़ बड़े होकर क्षेत्र के तापमान को नियंत्रित करने और भूजल स्तर को सुधारने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
इस बंजर जमीन के उपजाऊ अमराई में बदलने से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मिल सकेगा। भविष्य में आम की फसल तैयार होने पर ग्राम पंचायत गाँव की आय में भारी इजाफा होगा।
ग्रामीणों का कहना है कि यह योजना आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनमोल उपहार साबित होगी और पिंडकेपार को एक 'आदर्श हरित ग्राम' के रूप में नई पहचान दिलाएगी।
✍️ भरत घासले: सारस एक्सप्रेस
Post a Comment