माता के मंदिर से चांदी के दो मुकुट चोरी सारस एक्सप्रेस गोंदिया

         सारस एक्सप्रेस गोंदिया
जिले में नवरात्रि का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। वहीं शारदा उत्सव भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव के दौरान माता के एक मंदिर से चोरी की घटना सामने आने से श्रद्धालुओं में आक्रोश निर्माण होने लग गया है। बताया गया है कि आमगांव पुलिस थानांतर्गत बनगांव में स्थित माता मंदिर से चांदी के दो मुकुट चोरी हो गए है। घटना 22 अक्टूबर को सुबह के दौरान सामने आयी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि आमगांव शहर से सटकर बनगांव ग्राम है। इस ग्राम परिसर में माता का मंदिर स्थापित है। मंदिर की साफ-सफाई करने जब मंदिर के पुजारी गए तो इस दौरान मंदिर का ताला टुटा हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद मंदिर में जाकर देखा तो चांदी के दो मुकुट चोरी होने की बात सामने आयी। इस घटना की जानकारी माता मंदिर के पदाधिकारियों को दी गई। बताया गया है कि चोरी गए दो चांदी के मुकुट का वजन 400 ग्राम है। इस घटना की शिकायत आमगांव पुलिस थाने में की गई। शिकायत के आधार पर अज्ञातों के खिलाफ धारा 305 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post