गोंदिया पुलिस की कामयाबी : गुम हुए मोबाईल खोजकर असली मालिकों को सौंपे - कई महिनों के बाद मोबाईल उनके हाथ में पहुंचने से चेहरों पर झलक उठी खुशीयां - मोबाईल खोजने में सीईआईआर पोर्टल की अहंम भूमिका सारस एक्सप्रेस। गोंदिया

         सारस एक्सप्रेस। गोंदिया 
गोंदिया शहर पुलिस ने सीईआईआर इस आधुनिक तकनिक का उपयोग कर पिछले चार माह में गुम हुए मोबाईल फोन को बरामद करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। शहर पुलिस विभाग द्वारा उपविभागीय अधिकारी दिनेश शुक्ला की उपस्थिती में 24 अक्टूबर को जब इन मोबाईलों को उनके मुल मालिकों को वापस सौंपा गया तो उन मालिकों के चेहरों पर खुशियां झलक उठी। उनमें से कुछ मोबाईलों में मौजूद जरूरी डेटा को वापस पाकर भावुक होते हुए शहर पुलिस का ह्दय से आभार व्यक्त किया। 
बता दें कि विभिन्न कारणों से मोबाईल गुम होना या चोरी होने की घटनाएं घटित हो रही है। गोंदिया शहर पुलिस क्षेत्र में पिछले चार महिनों में अलग-अलग स्थानों से मोबाईल गुम होने की शिकायते प्राप्त हुई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए शहर पुलिस निरीक्षक प्रविण बोरकुटे ने गुम हुए मोबाईल की खोज करने के आदेश दिए। गुम हुए मोबाईल को ढुंढने के लिए सीईआईआर अर्थात सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर इस आधुनिक तकनिकी का उपयोग कर अपराध शाखा की टीम की मदद से गुम हुए मोबाईलों को ढुंढ निकाला। पुलिस की कड़ी मेहनत और तकनिकी जांच के बाद 50 मोबाईल विभिन्न कंपनियों के महंगे एंड्राईड स्मार्ट फोन रिकवर कर 24 अक्टूबर को उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश शुक्ला, पुलिस निरीक्षक प्रविण बोरकुटे की उपस्थिती में मुल मालिकों को सौंप दिया गया। इस दौरान उनके चेहरों पर खुशियां देखी गई।
सीईआईआर की मदद से 20 लाख के मोबाईल मिले
शहर पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि पिछले 4 माह में अलग-अलग स्थानों से मोबाईल गुम होने की शिकायते दर्ज कराई गई थी। नागरिकों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए पुलिस विभाग ने जिला पुलिस अधिक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधिक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश शुक्ला के मार्गदर्शन में सीईआईआर इस तकनिक का उपयोग कर आईएमईआय नंबर क जरिए इन मोबाईलों को लगातार ट्रैक किया गया। तकनिकी जांच के बाद 20 लाख रूपए कीमत के 50 मोबाईल बरामद कराने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की। 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post