भरत घासले
गोरेगांव (गोंदिया): तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पिंडकेपार में इस वर्ष भी नवरात्रि उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और अटूट धार्मिक मान्यताओं के साथ नव दिनों तक मनाया जा रहा है। इस दौरान पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
उत्सव के विशेष अवसर पर पारंपरिक खप्पर पूजा का आयोजन किया गया, जो पिंडकेपार की गहरी सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताओं का हिस्सा है। मान्यताओं के अनुसार, खप्पर पूजा के माध्यम से आदि शक्ति मां दुर्गा के उग्र व कल्याणकारी स्वरूप की विशेष अर्चना की जाती है, ताकि गांव और क्षेत्र पर आने वाली तमाम नकारात्मक शक्तियां और विपत्तियां दूर हो सकें। इस विशेष अनुष्ठान को देखने और मां का आशीर्वाद लेने के लिए पिंडकेपार से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। विशेष उल्लेखनीय यह है कि, यह आयोजन सार्वजनिक दुर्गा उत्सव मंडल दुर्गा चौक पिंडकेपार तथा ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक सेवानिवृत प्राध्यापक श्री प्रमोद जी बिसेन के अथक प्रयास से किया गया।
Post a Comment