सारस एक्सप्रेस गोरेगांव (गोंदिया): आदिवासी जननायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के पावन अवसर पर 15 नवंबर को गोरेगांव तहसील के ग्राम पिंडकेपार में भव्य सांस्कृतिक और वैचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत महानायक बिरसा मुंडा व महापुरुषों की पूजा अर्चना कर भव्य रैली के साथ होगी। इस शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा के साथ मनमोहक आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें आदिवासी कला और गौरवशाली संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। पश्चात दोपहर 3:00 बजे से आमंत्रित मार्गदर्शकों द्वारा प्रबोधन किया जाएगा। उसके बाद स्थानीय कलाकारों के माध्यम से नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। शाम 5:00 बजे से महाप्रसाद को शुरूआत की जाएगी
• *ओजस्वी प्रबोधन:* समारोह के मुख्य वक्ता के रूप में सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय प्रबोधनकार इंजीनियर पवन दवडे महाराज उपस्थित रहेंगे। वे भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, उनके आदर्शों और समाज उत्थान के विषयों पर अपना मार्गदर्शक प्रबोधन प्रस्तुत करेंगे।
आदिवासी बिरसा संगठन समिति ने आसपास के सभी ग्राम वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
वृत्त संकलन: भरत घासले
Post a Comment