सारस एक्सप्रेस। गोंदिया
किसानों को सबसे बड़ी राहत देने वाली योजना में से एक पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्त योजना है। इस योजना के तहत लाभार्थी कर्जदार किसानों को कर्जमुक्त किया जा रहा है। लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त से गोरेगांव तहसील की सभी 6 जिला परिषद क्षेत्रों में कर्जमुक्ति अभियान शुरू किया जा रहा है। इस तरह की जानकारी जिला मध्यवर्ती कोऑपरेटिव बैंक के संचालक दुर्गाप्रसाद ठाकरे ने दी है।
इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि महाराष्ट्र सरकार की पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 अंतर्गत जिले की सरकारी बैंक तथा राष्ट्रीयकृत बैंकों के समन्वय से कर्जमुक्ति की प्रक्रिया को गति निर्माण हो रही है। जिले में 30 हजार 295 कर्जदार खातेदार है। जिनमें से 21 हजार 616 किसान कर्जमुक्ति के पात्र है। पात्र किसानों में से 16 हजार 47 लाभार्थियों ने ई-केवायसी पूर्ण की है, लेकिन अभी भी हजारों किसान विभिन्न समस्या के कारण केवायसी नहीं कर पा रहे है। जिसे देखते हुए किसानों की बैंक गोंदिया डिस्ट्रीक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के संचालक दुर्गाप्रसाद ठाकरे की पहल से गोरेगांव तहसील की सभी 6 जिप क्षेत्रों में विश्व आदिवासी दिवस से कर्जमुक्ति अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें बताया गया है कि कुरहाड़ी जिप क्षेत्र के किसानों के लिए शहीद जाम्या-तिम्या स्मारक कुरहाड़ी में 9 अगस्त को, शहारवानी जिप क्षेत्र के किसानों के लिए बयाबाबा देवस्थान कवलेवाड़ा में 10 अगस्त को, सोनी जिप क्षेत्र के किसानों के लिए 11 अगस्त को, जिप क्षेत्र मंुडीपार के किसानों के लिए ग्राम सचिवालय मोहाड़ी में 12 अगस्त को, निंबा जिला परिषद क्षेत्र में 13 अगस्त को तिल्ली मोहगांव में तथा घोटी जिप क्षेत्र के किसानों के लिए म्हसगांव मार्ग घोटी में 14 अगस्त को सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस अभियान के तहत लाभार्थी किसानों को योजना का लाभ देने के लिए आधार प्रमाणीकरण, नए खाते शुरू करना, केवायसी करना, अल्प मुदत फसल कर्ज, मध्यम मुदत फसल कर्ज वितरित व वसूली तथा विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया जाएगा।
👉कोई भी लाभार्थी कर्जमुक्ति से वंचित ना रहे*
पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर कर्जमुक्ति योजना किसानों के लिए किसी आधार से कम नहीं है। लेकिन विभिन्न कारणों को लेकर हजारों किसानों को इस प्रक्रिया को पुरा कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोई भी लाभार्थी कर्जमुक्ति योजना से वंचित ना रहे इस उद्देश्य को लेकर उपरोक्त अभियान शुरू किया गया है।
- दुर्गाप्रसाद ठाकरे, संचालक, जीडीसीसी बैंक, गोंदिया
Post a Comment