रिपोर्टर: गोंदिया- भंडारा (महाराष्ट्र)
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार11 सितंबर को तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ राज्य के 9 लोगों की मौत हो गई. बताया गया कि, भंडारा जिले की लाखनी तालुका के पिंपलगाव के पास नागपुर रायपुर नेशनल हाइवे पर मजदूरों से भरी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई थी. पुलिस का कहना है कि मृतकों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं. यहां बतादे की, महाराष्ट्र में बड़े धूमधाम से बैल पोला व मारबद उत्सव मनाया जा रहा था तो दूसरी ओर हाईवे पर मातम छा गया था।
महाराष्ट्र के भंडारा में शुक्रवार तड़के एक भीषण हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की जान चली गई. मृतकों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं. हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जीप मजदूरों को लेकर नागपुर की ओर जा रही थी. पिंपलगाव (मुंडीपार) के पास यह हादसा हो गया. पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इस दर्दनाक हादसे में एक साथ हुई 9 लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है.
Post a Comment